कलावा (मौली) क्यू बाधा जाता है व इसका धार्मिक व वैज्ञानिक कारण क्या है
कलावा(मौली) क्यू बाधा जाता है व इसका धार्मिक व वैज्ञानिक कारण क्या है हिंदू धर्म में किसी धार्मिक अनुष्ठान हो या पूजा-पाठ लगभग सभी अवसर पर लोग अपने हाथ की कलाई पर लाल धागा बांधते हैं, जिसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कई लोग इसे 'मौली' करते हैं, तो कई लोग कलावा और कंगन के नाम से भी जानते हैं। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि आखिर पूजा-पाठ के बाद मौली यानी कलावा क्यों बांधते हैं, इसका क्या महत्व है। अगर आपका जवाब नहीं है तो चलिए आज आपको इस सवाल से छुटकारा देते हुए कलावा के महत्व को लेकर कुछ जरूरी बाते बताते हैं। आपको बता दें कि कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है कि इसे बांधने के धार्मिक महत्व के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। क्या है रक्षा सूत्र का महत्व;- "येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे माचल माचल।।" अर्थ :- जिस रक्षासे महाबली दानवेन्द्र बली राजा बांधा था तुझे मैं उसीसे बांधता हूँ। ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Jay shriji ki