संदेश

अक्टूबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2018

श्री श्रीजी शक्तिपीठ मथुरा  मांगलिक कार्य व ज्योतिष फलित केंद्र   करवा चौथ 2018 2018 में करवा चौथ व्रत कब है? 27अक्टूबर, 2018(शनिवार) करवा चौथ पूजा मुहूर्त : 17:40:34 से 18:47:42 तक अवधि : 1 घंटे 7 मिनट करवा चौथ चंद्रोदय समय : 19:55:00 करवा चौथ का त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। साथ ही अच्छे वर की कामना से अविवाहिता स्त्रियों के करवा चौथ व्रत रखने की भी परम्परा है। यह पर्व पूरे उत्तर भारत में ज़ोर-शोर से मनाया जाता है। करवा चौथ व्रत के नियम 1. यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखना चाहिए और चन्द्रमा के दर्शन के पश्चात ही इसको खोला जाता है। 2. शाम के समय चंद्रोदय से 1 घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार (शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी) की पूजा की जाती है। 3. पूजन के समय देव-प्रतिमा का मुख पश्चिम की तरफ़ होना चाहिए तथा स्त्री को पूर्व की तरफ़ मुख करके बैठना चाहिए। करवा चौथ कथा करवा चौथ व्रत कथा के अनुसार एक साहूकार...